कंगना रनौत

“चंद्रमुखी 2” से सामने आया कंगना का नया लुक

मुंबई,11 अगस्त (युआईटीवी)- “चंद्रमुखी 2” से कंगना रनौत का नया लुक सामने आ गया है। इस नए लुक में अप्सरा जैसी बला की खूबसूरत दिखीं हैं क्वीन कंगना। इनके इस लुक को देख कर हर कोई दंग रह गया था।

“चंद्रमुखी 2” के मेकर्स ने इस फिल्म के पहले गाने ‘स्वागतांजलि’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस गाने में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आईं है बॉलीवुड की क्वीन कंगना। इस गाने को श्रीनिधि तिरुमाला द्वारा गाया गया है। इस गाने को संगीत ऑस्कर विजेता एम. एम. कीरावनी ने दिया है।

चंद्रमुखी 2 एक आगामी तमिल भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है जो पी. वासु द्वारा लिखित और निर्देशित है और लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा निर्मित है। चंद्रमुखी 2 चंद्रमुखी (2005) की अगली कड़ी है। फिल्म में राघव लॉरेंस और कंगना रनौत हैं। यह 19 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *