हार्दिक पांड्या

वेस्टइंडीज बनाम भारत चौथा टी20: मियामी पहुँची टीम इंडिया,वेस्टइंडीज के खिलाफ बराबरी करने का होगा लक्ष्य

फ्लोरिडा ,11 अगस्त (युआईटीवी)- वेस्टइंडीज और भारत के बीच चौथा टी20 मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में 12 अगस्त शनिवार को होने वाला है। जिसके लिए टीम इंडिया मियामी पहुँच चुकी है। पाँच मैचों की टी20 सीरीज में 2 मैच हारने के बाद तीसरा मैच जीत कर टीम इंडिया फिर से वापसी की है। जहाँ वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच जीत कर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा वहीं टीम इंडिया चौथा टी20 मैच जीत कर टीम को सीरीज में बनाए रखने का लक्ष्य लेकर खेलेगा।

टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पाँच मैचों की सीरीज के चौथे टी20 मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। इस टी20 सीरीज में भारत के ओर से तिलक वर्मा सबसे अधिक रन बनाने वाले युवा खिलाड़ी हैं ।उन्होंने तीन मैचों में 139 रन बनाए है। तो वहीं वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन 3 मैचों में 128 रन बनाकर दूसरे नंबर पर है। सूर्यकुमार यादव 3 मैचों में 105 रन बनाए हैं तो हार्दिक पंड्या इस सीरीज में कुछ ख़ास नहीं कर पाए हैं। वे 3 मैचों में सिर्फ 63 रन ही बना पाए हैं।

वेस्टइंडीज बनाम भारत : संभावित प्लेइंग XI

भारत: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *