कॉन्वे ने आईपीएल 2023 का 1000वां छक्का ठोका

कॉन्वे ने आईपीएल 2023 का 1000वां छक्का ठोका

नई दिल्ली, 20 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में ललित यादव की गेंद पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 1000वां छक्का ठोक दिया।

आईपीएल 2023 का 1000वां छक्का चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 67वें मैच में आया जब एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

यह आईपीएल 2023 में कॉन्वे द्वारा मारा गया 13वां और सीएसके के बल्लेबाज द्वारा मारा गया 112वां छक्का था। शिवम दुबे इस सीजन में अपनी चेन्नई टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। दुबे ने 14 मैचों में 30 छक्के जड़े हैं।

कुल मिलाकर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जोड़ी फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे आगे हैं। डुप्लेसी ने अब तक 14 मैचों में 36 छक्के लगाए हैं जबकि मैक्सवेल और दुबे ने 30-30 छक्के लगाए हैं।

कुल मिलाकर, 110 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 में कम से कम एक-एक छक्का लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *