भारत में कोरोना मामलों में वृद्धि, 24 घंटे में 2,067 नए केस

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,067 नए मामले सामने आए, जबकि बीते दिन में कोरोना के 1,247 मामले दर्ज किए गए। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को दी। देश में बीते 24 घंटे में 40 लोगों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 522,006 हो गई है।

कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 12,340 हो गई। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत है।

एक दिन में कुल 1,547 मरीज ठीक हुए, जिससे महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,13,248 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 4,21,183 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 83.29 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।

देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.38 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.49 प्रतिशत है।

रिपोटरे के अनुसार, कोरोना टीकाकरण कवरेज 186.90 करोड़ से अधिक हो गया है, यह 2,28,31,901 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 2.50 करोड़ से अधिक किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

देश में 20.33 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *