2022 से क्रेडिट सुइस के भारतीय मूल के सीएफओ हैं दीक्षित जोशी

2022 से क्रेडिट सुइस के भारतीय मूल के सीएफओ हैं दीक्षित जोशी

नई दिल्ली, 20 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- क्रेडिट सुइस के भारतीय मूल के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) दीक्षित जोशी 2022 से क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी और क्रेडिट सुइस एजी के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं। 1971 में जन्मे 51 वर्षीय जोशी ब्रिटिश नागरिक हैं।

क्रेडिट सुइस में जाने से पहले, वह ड्यूश बैंक के साथ ग्रुप कोषाध्यक्ष (2017-2022), आईसीजी डेब्ट के प्रमुख, सूचीबद्ध डेरिवेटिव्स और मार्केट क्लियरिंग (2016-2017), ग्लोबल प्राइम फाइनेंस के प्रमुख (2015-2016), और एपीएसी इक्विटीज के प्रमुख (2011-2015) के रूप में थे।

जोशी ने ईएमईए इक्विटीज (2008-2010) के प्रमुख और इक्विटी डेरिवेटिव्स के प्रमुख (2003-2008) के रूप में बार्कलेज कैपिटल के साथ भी काम किया था।

1995-2003 से, क्रेडिट सुइस फस्र्ट बोस्टन में इक्विटी ट्रेडिंग व्यवसाय, न्यूयॉर्क और लंदन में उनकी विभिन्न भूमिकाएं थीं।

1992-95 से, दक्षिण अफ्रीका के स्टैंडर्ड बैंक में उनकी विभिन्न भूमिकाएं थीं।

जोशी ने साउथ अफ्रीका के यूनिवर्सिटी ऑफ विटवाटर्सरैंड से एक्चुरियल साइंस एंड स्टैटिस्टिक्स में बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *