संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

यूक्रेन संकट को ख़त्म करने का संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने किया आह्वान

संयुक्त राष्ट्र,24 फरवरी (युआईटीवी)- यूक्रेन संकट को ख़त्म करने का संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आह्वान किया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,सुरक्षा परिषद की बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन संकट को ख़त्म करने की अपील की। यूक्रेन में इस सुरक्षा परिषद की बैठक का आयोजन रूस के विशेष सैन्य अभियान की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर किया गया।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इसे शांति का सही समय बताते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर,अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्तावों पर आधारित न्यायसंगत शांति ।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीकों से अंतर्राष्ट्रीय विवादों को सुलझाया जाएगा। सभी राज्यों को किसी अन्य राज्य के मामले में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।ताकि किन्हीं दूसरे राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के विरुद्ध किसी प्रकार का धमकी न दिया जाए और न ही किसी तरह का बल का प्रयोग किया जाए।

एंटोनियो गुटेरेस ने कि यूक्रेन संघर्ष क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ावा दे रहा है,दुनिया में भू-राजनीतिक विभाजन को गहरा कर रहा है और कई आवश्यक वैश्विक मुद्दों के समाधान की संभावनाओं को भी सीमित कर रहा है। वे सभी साझा मानदंड और मूल्य,जो दुनिया को सुरक्षित रखने में सहयोगी है,वह यूक्रेन संघर्ष के कारण कमजोर होते जा रहे हैं।

यूक्रेन संघर्ष ने कई संकट को बढ़ावा दिया है,जिसमें आर्थिक झटके,खाद्य कीमतों में वृद्धि,वैश्विक जीवन-यापन संकट इत्यादि शामिल हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव विकासशील देशों पर पड़ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि जारी यूक्रेन संघर्ष से दुनिया भर में परमाणु युद्ध की आशंका का भय व्याप्त है। ऐसा माना जा रहा है कि यूक्रेन संघर्ष के परिणामस्वरूप कहीं परमाणु युद्ध न हो जाए।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने कहा कि यूएन चार्टर के प्रति प्रतिबद्ध होने तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए यह सही समय है। यूक्रेन और दुनिया भर में यही शांति और सुरक्षा का मार्ग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *