प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस नेताओं ने किया याद

नई दिल्ली,27 मई (युआईटीवी)- देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इत्यादि कई प्रमुख हस्तियों ने पंडित नेहरू को सोमवार (27 मई, 2024) को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार सुबह दिल्ली के शांति वन में स्थित नेहरू समाधि पर कांग्रेस अध्यक्ष समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस अवसर पर कहा जवाहरलाल नेहरू के योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा, ” आधुनिक भारत के शिल्पकार,भारत को वैज्ञानिक,आर्थिक,औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले,लोकतंत्र के समर्पित प्रहरी,स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व हमारे प्रेरणास्रोत,पंडित जवाहरलाल नेहरू के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है। ”

देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी ने कहा,” पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। जवाहरलाल नेहरू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका निभाई थी। 1947 में स्वतंत्रता के बाद वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। जवाहरलाल नेहरू ने भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए अँग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने 27 मई, 1964 को अंतिम सांस ली। 1947 से 1964 तक जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और शांति वन जाकर उन्होंने नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

राहुल गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री के 59वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए सादर नमन किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू को राहुल गांधी ने आधुनिक भारत के शिल्पकार बताया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत निर्माण के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में समर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *