पहला टेस्ट: मिचेल के शतक और हेनरी के 72 रन से न्यूजीलैंड की वापसी

पहला टेस्ट: मिचेल के शतक और हेनरी के 72 रन से न्यूजीलैंड की वापसी

क्राइस्टचर्च(न्यूजीलैंड), 11 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- डेरिल मिचेल ने अपना पांचवां टेस्ट शतक बनाया जबकि मैट हेनरी ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 72 रन बनाये जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को वापसी कर ली।

मिचेल ने 193 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाये। हेनरी के अर्धशतक से न्यूजीलैंड की पहली पारी 373 रन पर समाप्त हुई। श्रीलंका ने पहली पारी में 355 रन बनाये थे। न्यूजीलैंड को 18 रन की बढ़त हासिल हुई।

ब्लेयर टिकनर ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन पर तीन विकेट लिए। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 38 ओवर में तीन विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के पास 65 रन की बढ़त है और उसके सात विकेट शेष हैं।

स्टंप्स के समय एंजेलो मैथ्यूज 20 और प्रबाथ जयसूर्या दो रन बनाकर क्रीज पर थे। न्यूजीलैंड को तेज गेंदबाज नील वेगनर के पैर में चोट लगने से कुछ झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *