हुर्रियत नेता काजी यासिर का अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स गिराया गया

हुर्रियत नेता काजी यासिर का अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स गिराया गया

श्रीनगर, 2 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- अधिकारियों ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस के एक वरिष्ठ नेता काजी यासिर के अवैध रूप से निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स काजी यासिर द्वारा अवैध रूप से राज्य की भूमि पर बनाया गया था। जिसके चलते उसे ध्वस्त कर दिया गया और कॉम्प्लेक्स की दुकानों को सील कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बुधवार को श्रीनगर में 40 कनाल भूमि को वापस ले लिया, जिस पर श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड पर नेडस होटल के मालिकों द्वारा कब्जा कर लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *