मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2024 : गुजरात जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराया,गेंदबाजों ने दिलाई रोमांचक जीत

अहमदाबाद,25 मार्च (युआईटीवी)- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का पाँचवाँ मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को अहमदाबाद के 80,000 दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने शानदार गेंदबाजी के बदौलत मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराया। गुजरात टाइटंस ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में गुजरात टाइटंस की टीम ने छह विकेट खोकर 168 रन बनाए। साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस की तरफ से सबसे अधिक 45 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे अधिक विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। जबकि कोएट्ज़ी ने 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और गुजरात टाइटन्स को 168/6 पर रोकने में कामयाब हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 162 रन ही बना सकीं। विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे अधिक 46 रनों की पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा ने एक छक्का और सात चौका लगाते हुए 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई और मोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस की ओर से दो-दो विकेट झटके। मुंबई इंडियंस ने 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ईशान किशन (0) को जल्दी खो दिया, जिसके बाद रोहित शर्मा ने सावधानी से पारी को संभाला। तीसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा ने ब्रेविस के साथ 77 रन जोड़े।


मुंबई इंडियंस को रोहित और ब्रेविस ने 30/2 से 107 पर पहुँचाया। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस के आउट होने के बाद मुंबई को 25 गेंदों में 40 रनों की जरूरत थी। आईपीएल 2012 के बाद ऐसा पहला अवसर था,जब लग रहा था कि मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच जीत जाएगा।

लेकिन गुजरात टाइटंस के डेथ ओवरों में जोरदार वापसी के वजह से मुंबई इंडियंस की पहले मैच की ख़राब स्थिति इस बार भी जारी रही और इस मैच में गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत दर्ज की।

19वें और 20वें ओवर में स्पेंसर जॉनसन और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए,लेकिन 12 गेंदों पर मुंबई इंडियंस की टीम 27 रन बनाने में विफल रही।

मैच को करीबी स्थिति में राशिद खान और स्पिनर साईं किशोर ने शानदार गेंदबाजी से पहुँचाया। आखिरी दो ओवरों में जब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 27 रनों की जरूरत थी,तो स्पेंसर जॉनसन को युवा तिलक वर्मा ने लॉन्ग-ऑन पर छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए।

आखिरी के छह गेंदों पर मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। उमेश यादव के लगातार दो गेंदों पर पंड्या ने छक्का और चौका लगाया। लेकिन अगले ही गेंद पर मुंबई इंडियंस के कप्तान बाउंड्री के पास तेवतिया द्वारा कैच कर लिए गए। हार्दिक ने 11 रन की पारी 4 गेंदों पर खेली। उनके आउट होने के बाद, मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए तीन गेंदों पर नौ रनों की जरुरत थी। उमेश यादव की अगली गेंद पर पीयूष चावला आउट हो गए। आखिरी के दो गेंदों पर मुंबई इंडियंस सिर्फ दो रन ही बना सकी और यह मैच 6 रन से हार गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *