गाजा,20 जून (युआईटीवी)- गाजा पट्टी के दक्षिण में राफा शहर में मर्चेंट ट्रकों के कम-से-कम 10 फिलिस्तीनी सुरक्षाकर्मियों को इजरायली सेना ने मार गिराया। चिकित्सा सूत्रों और फिलिस्तीनी सुरक्षा द्वारा यह जानकारी दी गई।
स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,सुरक्षाकर्मियों का एक समूह जो राफ़ा के पूर्व में वाणिज्यिक सामान की सुरक्षा कर रहे थे और इजरायली विमानों ने उन्हें निशाना बनाकर हमला किया।
चिकित्सा सूत्रों के हवाले से शिन्हुआ ने बताया कि यूरोपीयन गाजा हॉस्पिटल में मृतकों के शवों को रखा गया है। इजरायली सेना के हमले में जो घायल हुए हैं,उन्हें भी यूरोपीयन गाजा हॉस्पिटल ले जाया गया।
इस घटना पर अभी तक इजरायली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
फ़िलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक,हाल ही में इजरायली अधिकारियों ने वाणिज्यिक सामान को वेस्ट बैंक के रास्ते दक्षिणी युद्धग्रस्त एन्क्लेव में प्रवेश करने की मंजूरी दी थी।
दो दिन में ऐसी यह दूसरी घटना है। वाणिज्यिक सामानों की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को निशाना बनाकर सोमवार रात को इजरायली हवाई हमले किए गए थे,जिसमें कम-से-कम नौ लोगों की मौत हुई थी।
गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह संघर्ष पिछले साल अक्टूबर से शुरू हुई है और इस संघर्ष में अब तक 37,396 फ़िलिस्तीनियों की मौत हो गई है।
दक्षिणी इजरायली सीमा के पास यहूदी राष्ट्र पर 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने अचानक हमला कर दिया। लगभग 1,200 लोग इस हमले में मारे गए और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया। हमास के खिलाफ गाजा पट्टी में इजरायल ने जवाबी कार्रवाई के तहत बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है और यह अभियान अभी भी जारी है।
