पंडित दीनदयाल उपाध्याय

जेपी नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 25 सितंबर (युआईटीवी)- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर नमन करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के उपलक्ष में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मुख्यालय में किया गया। जहाँ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल,पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष इत्यादि पदाधिकारी और नेतागण सम्मिलित हुए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस आयोजन से पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय को प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि ” पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के संस्थापक थे और भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत थे। उनके जयंती पर हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय हमारे प्रेरणास्रोत हैं। आपके जीवन से लिए गए प्रेरणा और आपके द्वारा किया गया अंत्योदय का संकल्प भारतीय समाज के विकास के लिए प्रेरणास्रोत है।”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम में नई दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इस प्रतिमा अनावरण के समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *