नई दिल्ली, 29 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर कहा कि भारत में 3,100 से ज्यादा बाघों की संख्या प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता अपने आप बयां करती है।
पर्यावरण मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ”भारत में 3,100 से अधिक बाघों के साथ, प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता खुद बयां करती है। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर, आइए हम इकोसिस्टम की रक्षा करने का संकल्प लें।”
पर्यावरण मंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए, स्मृति ईरानी, जो महिला एवं बाल विकास मंत्री भी हैं, ने कहा, ”वास्तव में बड़ी सफलता! भारत का प्रोजेक्ट टाइगर हमारी भूमि में पनप रहे 3,100 से अधिक बाघों के साथ हमारे वन्यजीवों के पोषण और संरक्षण के अथक प्रयासों का एक ज्वलंत उदाहरण है। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर, हम इनकी सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।”
2022 की बाघ जनगणना के अनुसार, भारत में 3,167 बाघ हैं, जो वैश्विक संख्या का लगभग 75 प्रतिशत है।
