स्टटगार्ट, 21 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- एनस्तासिया पोटापोवा ने कोको गॉफ के खिलाफ अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की और पांचवीं सीड गॉफ को अपसेट करते हुए पोर्श टेनिस ग्रां प्री में 6-2, 6-3 से जीत हासिल की।
क्वार्टरफाइनल में पोटापोवा का चौथी सीड कैरोलिना गार्सिया से मुकाबला होगा जिन्होंने जर्मनी की तात्जाना मारिया को 7-6(5), 6-4 से पराजित किया।
पोटापोवा ने एक महीने पहले अमेरिकी खिलाड़ी को मियामी में तीसरे दौर में 6-7(8), 7-5, 6-2 से हराया था। उन्होंने इस बार क्ले कोर्ट पर एक घंटे 17 मिनट में जीत हासिल की और 2023 में अपने चौथे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।
अन्य मैचों में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा ने क्रोएशिया की डोना वेकिच को 6-2, 6-7(5), 7-6(5) से और स्पेन की पाउला बादौसा ने हमवतन क्रिस्टीना बुस्का को 6-1, 6-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।
