मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी का दमदार अवतार ‘भैया जी’ के टीजर में नजर आया

मुंबई,21 मार्च (युआईटीवी)- मनोज बाजपेयी का दमदार अवतार उनकी अपकमिंग फिल्‍म ‘भैया जी’ के टीजर में नजर आया है। मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक जाने जाते हैं। हाल ही में सिर्फ एक बंदा काफी है में बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई थी। भैया जी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री का टच अभिनेता के किरदार में देखा जा सकता है। फिल्म का टीज़र रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोगों को ये टीजर काफी पसंद आ रहा है।

फिल्‍म के टीज़र को फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार,20 मार्च 2024 को जारी किया। जिसमें जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए अभिनेता मनोज बाजपेयी दिखाई दे रहे हैं। इससे पूर्व अभिनेता ने अपने दमदार अभिनय का परिचय ‘सत्‍या’, ‘शूल’ और ‘गैंग्‍स ऑफ वासेपुर’ में दिया है,अभिनेता ने इन फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से खौफ पैदा कर दिया था। भैया जी के टीजर को देखकर भी ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि मनोज बाजपेयी के इस देशी एक्‍शन स्‍टार के अवतार को दर्शक आसानी से नहीं भूल सकेंगे। भैया जी का टीजर जो रिलीज़ किया गया है,वह एक मिनट और 23 सेकेंड का है,जिसमें भैया जी का खौफ स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

कई हाई-स्पीड शॉट्स से भरा हुए टीजर में अभिनेता के मुख्य भूमिका को ऐसे दिखाया जा रहा है,जैसे इससे सभी को डरना जरूरी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

मनोज बाजपेयी ने अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए बताया कि, “भैया जी में एक ऐसा किरदार निभाना था,जिसे दर्शक आसानी से भूल न सकें। फिल्म इंडस्ट्री में ‘भैया जी’ मेरी 100वीं फिल्म है और मुझे ख़ुशी है कि अपनी बंदा टीम के साथ इस फिल्म को करने का मुझे अवसर मिला। हमने किरदार और फिल्म बनाने के हर हिस्से का मजा लिया है और हमें पूरा भरोसा है कि जब दर्शक इस फिल्म को देखेंगे तो वे इसके हर सेकंड का आनंद लेंगे।

सिर्फ एक बंदा काफी है में मनोज के साथ काम करने वाले अपूर्व सिंह कार्की ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने कहा कि मनोज सर और विनोद जी के साथ सिर्फ एक बंदा काफी है में काम करना एक शानदार अनुभव था।यदि एक और भावुक प्रोजेक्ट उनके साथ करने का अवसर मिले तो मैं इससे अधिक और क्या चाह सकता हूँ ? भैयाजी मेरा और मनोज सर का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इस फिल्म में सचमुच में मनोज सर ने अपना दिल और आत्मा डाल दी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।

भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड, एसएसओ प्रोडक्शंस और ऑरेगा स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले विनोद भानुशाली,कमलेश भानुशाली,शैल ओसवाल,समीक्षा ओसवाल,विक्रम खाखर और शबाना रजा बाजपेयी द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया गया है।

24 मई 2024 को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *