प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश को 17,000 करोड़ की सौगातें दी,विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का किया लोकार्पण

भोपाल,1 मार्च (युआईटीवी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश‘ कार्यक्रम में मध्य प्रदेश को 17,000 करोड़ की सौगातें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी और कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। गुरुवार का दिन मध्य प्रदेश के लिए सौगातों का दिन रहा। ‘विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश‘ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

मध्य प्रदेश को एक ओर प्रधानमंत्री मोदी ने कई विकास परियोजनाओं की सौगातें दी,तो वहीं दूसरे तरफ साइबर तहसील परियोजना का शुभारंभ भी प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश में किया।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में लोकार्पण किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजधानी के लाल परेड ग्राउंड से इस कार्यक्रम में जुड़े।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में सड़क,रेल,बिजली,सिंचाई,कोयला,जल आपूर्ति और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े कई परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास ‘विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश‘ कार्यक्रम में किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *