प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने ‘वॉम्ब’ का हिस्सा बनने को प्रेरणादायक बताया

मुंबई,4 मई (युआईटीवी)- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा डॉक्यूमेंट्री ‘वीमेन ऑफ माई बिलियन (वॉम्ब)’ का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित महसूस करती हैं। डॉक्यूमेंट्री वीमेन ऑफ माई बिलियन (वॉम्ब) का निर्देशन अजितेश शर्मा ने किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अजितेश शर्मा को इस डॉक्यूमेंट्री के लिए आभार जताया है। वॉम्ब की कहानी को अभिनेत्री ने ‘साहस, ताकत और लचीलेपन की कहानियाँ’ बताया है।

डॉक्यूमेंट्री की एक झलक को अभिनेत्री प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमें भारत में महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली सभी प्रकार की हिंसा के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

सृष्टि बख्शी की यात्रा को भी इसमें दिखाया गया है,जो महिलाओं की कहानियों को उजागर करने और साझा करने के लिए 240 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,800 किमी की दूरी तय करती है।

अभिनेत्री ने डॉक्यूमेंट्री को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, बहुत कम ही बार आपकी ऐसे लोगों से मुलाकात होती है,जिनकी ताकत आपको आश्चर्यचकित कर देती है। आपके भीतर एक ऐसी कहानी बताने की आग जला देती है जो वास्तव में परिवर्तन ला सकती है।

प्रस्तुत है वॉम्ब…यह सृष्टि बख्शी,अपूर्वा भार्गव जैसी अविश्वसनीय महिलाओं द्वारा बनाई गई एक फिल्म है। जिसमें साहस,ताकत,लचीलेपन और जज्बे की कहानियाँ हैं। इस यात्रा का हिस्सा बनना किसी प्रेरणा से कम नहीं है। बदलाव की ये कहानियाँ अब आपकी हैं।

डॉक्यूमेंट्री वीमेन ऑफ माई बिलियन (वॉम्ब) का 3 मई को शुरू हुआ है। इस शो का निर्माण प्रियंका चोपड़ा जोनास की पर्पल पेबल पिक्चर्स के सहयोग से अपूर्वा बख्शी और मोनिशा त्यागराजन के अवेडेशियस ओरिजिनल्स द्वारा किया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *