काफ्तान लिबास में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं सोनम कपूर

मुंबई, 18 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर स्टाइलिश अंदाज में अपने बेबी बंप की एक झलक शेयर की है।

अभिनेत्री ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में सोनम काले रंग की कढ़ाई वाला कफ्तान पहने अलग अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में मां सुनीता कपूर, पति आनंद आहूजा, और बहन रिया कपूर को टैग किया।

उन्होंने कैप्शन दिया, “काफ्तान लाइफ विद माई बेबी (बेबी इमोजी)।”

पिछले महीने सोनम और उनके पति आनंद ने माता पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। उन्होंने दुलकर सलमान के साथ अभिनय किया था। वहीं अभिनेत्री ने अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की ‘एके बनाम एके’ में एक कैमियो किया था।

सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *