कोलंबो,14 अगस्त (युआईटीवी)- श्रीलंका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सचित्र सेनानायके पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है । कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट अदालत ने सेनानायके को विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जो तीन महीने की अवधि के लिए प्रभावी होगा।
2012 से 2016 के बीच एकमात्र टेस्ट, 49 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 38 वर्षीय सेनानायके पर 2020 लंका प्रीमियर लीग के खेलों को फिक्स करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।
सेनानायके पर आरोप है के उन्होंने फ़ोन कॉल के माध्यम से 2020 में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के पहले संस्करण में भाग लेने वाले दो क्रिकेटरों से संपर्क किया था और उन्हें टूर्नामेंट के दौरान मैच ‘फिक्स’ करने के लिए उकसाया था।
हालांकि सेनानायके ने इस आरोप का खंडन किया और उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ षड़यंत्र किया जा रहा है। उनका कहना कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश किया जा रहा है। उन्होंने आरोपों से अपने किसी भी संबंध से सख्ती से इनकार किया
