मॉस्को/कीव,20 अगस्त (युआईटीवी)- यूक्रेन के सैनिकों द्वारा रूस के कुर्स्क क्षेत्र में 92 बस्तियों पर नियंत्रण किए जाने का दावा राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने किया है। अब रूस के तरफ से यूक्रेन के राष्ट्रपति के बयान पर प्रतिक्रिया आई है।
रूस के एक अधिकारी ने बताया कि,रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के सैनिक एक नए हमले को अंजाम देने के लिए अपनी स्थिति को बदल रहे हैं।
सोमवार को रूसी सेना की मजबूत पकड़ बनाए रखने की बात रूस के रक्षा मंत्रालय के मुख्य सैन्य-राजनीतिक निदेशालय के उप प्रमुख अप्टी अलाउदिनोव ने कही है और उन्होंने कहा कि स्थिति पर रूसी सेना ने अपनी पकड़ को मजबूत बनाए हुए है।
न्यूज एजेंसी टीएएस के हवाले से समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि अधिकतर यूक्रेनी सैनिक द्वारा आगे बढ़ने की कोशिश की गई,लेकिन उनके ऑपरेशन को विफल कर दिया गया है। आगे उन्होंने कहा कि सेना की कुछ यूनिट नई योजना के तहत हमला करने के मकसद से नए इलाकों में जा रही हैं।
इस दौरान रूसी नौसेना के ब्लैक सी बेड़े ने 19 यूक्रेनी सैनिकों के एक समूह को कुर्स्क क्षेत्र के ओल्गोवका गाँव के पास पकड़ने का दावा किया है।
इससे पूर्व रविवार रात को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के सैनिक बफर जोन बनाना चाहते हैं।
रविवार को यूक्रेनी वायु सेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने बताया कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में वायु सेना ने एक-दूसरे प्रमुख पुल पर हमला किया है। इससे पहले शुक्रवार को यूक्रेन ने ग्लुशकोवो शहर में एक पुल को तबाह करने की घोषणा की थी।
