विश्व कप

विश्व कप विजेता को ₹33.17 करोड़ रुपए मिलेंगे पुरस्कार में

दुबई, 23 सितंबर (युआईटीवी)- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की है,कि एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप विजेता को 40 लाख डॉलर अर्थात 33.17 करोड़ के लगभग राशि पुरस्कार स्वरुप दिए जाएँगे,तो वहीं उपविजेता टीम को 20 लाख डॉलर अर्थात16.58 करोड़ के लगभग की राशि पर दिए जाएँगे।

5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुल 48 मैच खेले जाएँगे। इन 48 मैचों में 45 लीग मैच और तीन नॉकआउट मैच होंगे।

आईसीसी ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में खेले जा रहे हैं सभी 48 मैच के लिए पुरस्कार राशि और प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। घोषणा में बताया गया है कि जो टीमें सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो जाती हैं,उन्हें भी एक समान 8 लाख डॉलर अर्थात 6.63 करोड़ के लगभग राशि दिए जाएँगे। इस प्रतिस्पर्धा में 10 टीमें भाग लेंगी। 45 लीग मैच और तीन नॉकआउट मैच होने वाले हैं। इस टूर्नामेंट में ऐसी टीमें जो नॉकआउट चरण में नहीं पहुँच पाएँगे,उन्हें एक लाख डॉलर अर्थात 82 लाख रुपए के लगभग राशि दिए जाएँगे। साथ-ही-साथ यह भी घोषणा की गयी है कि वैसे टीम जो ग्रुप चरण के विजेता होते हैं,उन्हें 40 हज़ार डॉलर अर्थात 33.17 लाख रूपए के लगभग की पुरस्कार राशि दी जाएँगी।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यह भी घोषणा की कि विजेता टीमों के ऊपर आईसीसी एक करोड़ डॉलर अर्थात 82.93 करोड़ रुपए के लगभग की राशि पुरस्कार के तौर पर खर्च करेगी।

आईसीसी जो की क्रिकेट की शीर्ष संस्था है इस तरह का निर्णय ले रही है,उनका मानना है कि ऐसे निर्णय से टूर्नामेंट के खिलाड़ियों और प्रशंसक दोनों के लिए यह प्रतिस्पर्धी तो होगा ही साथ ही बहुत अधिक रोमांचक और मनोरंजक हो जाएगा।

एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप का आयोजन भारत में किया जा रहा है। जो 5 अक्टूबर 2023 से 19 नवंबर 2023 तक खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *