अनुराग ठाकुर

अरुणाचल के खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिलने के कारण अनुराग ठाकुर ने चीन दौरा रद्द किया

नई दिल्ली, 23 सितंबर (युआईटीवी)- चीन द्वारा भारतीय खिलाड़ियों का अपमान किए जाने पर भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी है। चीन के हांगझोऊ 19वें एशियाई खेलों का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सम्मिलित होने के लिए चीन की यात्रा पर जा रहे थे। लेकिन चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में प्रवेश नहीं देने के मद्देनजर अनुराग ठाकुर ने अपनी चीन की यात्रा रद्द कर दी है।

चीन द्वारा किए गए यह हरकत हर भारतीय के लिए अपमान है। इससे भारत और चीन के रिश्ते के बीच एक बार फिर करवाहट आ गई है। चीन द्वारा एशियन गेम्स में अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं दिए जाने के बाद अनुराग ठाकुर द्वारा चीन यात्रा का कार्यक्रम को रद्द कर,भारत सरकार द्वारा चीन को करारा जवाबा दिया गया है।

अरिंदम बागची जो भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हैं,उन्होंने कहा कि,”एशियन गेम्स में चीनी अधिकारियों ने अरुणाचल प्रदेश राज्य के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को प्रवेश करने से रोक दिया है और उन्हें उनके संबंधित खेल में हिस्सा लेने की मान्यता प्रदान नहीं की है। हमारे देश के उन खिलाड़ियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। जब इस बात की जानकारी भारत सरकार को मिली तो भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी चीन की यात्रा रद्द कर दी है।”

भारत सरकार ने चीन का इस बर्ताव का विरोध किया है और कहा है कि अरुणाचल प्रदेश हमारे देश भारत का अभिन्न अंग है। यह हमारे देश का हिस्सा है और हमेशा हमारे देश का ही हिस्सा रहेगा। जैसा व्यवहार चीन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ किया है,वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के किसी भी राज्य के साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ी चीनी अधिकारियों की ओर से मंजूरी नहीं दिए जाने की वजह से एशियाई खेलों के लिए हांगझोऊ,चीन नहीं जा सके।

चीन की इस हरकत की निंदा पृथ्वी विज्ञान मंत्री और अरुणाचल प्रदेश के सांसद किरेन रिजिजू ने भी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि,”अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ी को 19वें एशियाई खेलों में हिस्सा लेने हेतु चीन द्वारा वीजा देने से इनकार किया गया जो निंदनीय है। यह खेल की भावना का उल्लंघन करना है। साथ ही यह एशियाई खेलों के संचालन को नियंत्रित करने वाले नियमों का भी उल्लंघन है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *