इथियोपिया में कोविड के 437 नए मामले

आदिस अबाबा, 27 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| इथियोपिया में पिछले 24घंटों में कोविड-19 के 437 नए मामले दर्ज किए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या यहां बढ़कर 134,569 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि देश में मरने वालों की संख्या 4 नई मौतों के साथ 2,075 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 549 मरीज कोविड-19 से उबरे।

इथियोपिया, अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और मिस्र के बाद अफ्रीका में महामारी की चपेट में आने वाले देशों में से इथियोपिया भी एक है।

इथियोपिया सरकार ने जनता से अपील की है कि वह सरकार के एहतियाती उपायों का पालन करे ताकि कोविड-19 का प्रसार रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *