स्पेन में कोविड-19 मामले 20 लाख से अधिक हुए

मैड्रिड, 8 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| स्पेन में कोविड-19 के 42,160 नए मामले सामने आए हैं, जिनके साथ देश में संक्रमण के कुल मामले गुरुवार को 20 लाख से अधिक हो गए। वहीं 5 जनवरी से 7 जनवरी तक कुल 245 मौतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से कोविड-19 के 20,24,904 मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं 51,675 लोगों की संक्रमण के कारण जान जा चुकी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महामारी की तीसरी लहर की बढ़ती संख्या और आशंकाओं के मद्देनजर स्पेन के कई स्वायत्त क्षेत्रों ने सख्त प्रतिबंधों की घोषणा की है।

कैटलन क्षेत्र ने नगरपालिकाओं के बीच गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है और एक्स्ट्रीम दुरा, ला रियोजा, कैस्टिला ला मंच, मर्सिया और वालेंसिया के क्षेत्रों ने गुरुवार से अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है।

कैस्टिला-लियोन क्षेत्र ने गुरुवार को अपनी सीमाओं को भी बंद कर दिया और 9 मई तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि, गुरुवार तक बायोएनटेक-फाइजर वैक्सीन की कुल 2,07,323 खुराकों में से 7,43,925 खुराक अब तक प्राप्त हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सल्वाडोर इल्ला ने गुरुवार को पुष्टि की कि, स्पेन को आगामी सात से दस दिनों में मॉडर्ना वैक्सीन की खुराक प्राप्त होनी चाहिए। अगले छह हफ्तों में देश को 6,00,000 खुराक मिलने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *