नई दिल्ली, 23 अगस्त (युआईटीवी)- जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) जिसे सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया था अब उसे 29 अगस्त को सूचकांकों से हटाए जाने का फैसला किया गया है । सूचकांकों से इसे 24 अगस्त को ही हटाया जाना था लेकिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) ने यह जानकारी दी कि जेएफएसएल में लगातार 2 दिन तक निचला सर्किट लगने के बाद इसे सूचकांकों से हटाने का काम तीन दिनों के लिए टाल दिया गया है।
कारोबार के पहले ही दिन जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) बंबई स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) में 3.85 प्रतिशत गिर गया जो इसका निचला सर्किट स्तर था। ऐसा लगातार चलता रहा और इसका शेयर निचले स्तर को छू गया। बीएसई ने अपने परिपत्र में कहा कि अगर कंपनी के शेयर में यही निचला स्तर अगला दो दिन तक और लगता है तो फिर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) को सूचकांक से हटाने का काम और दिनों के लिए बढ़ा दिया जाएगा
जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) में 6.66 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) मुकेश अम्बानी के नेतृत्व वाली रिलायंस समूह से अलग हुई वित्तीय सेवा इकाई है।
