सिद्दारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री को न बुलाए जाने से केरल माकपा नाराज

सिद्दारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री को न बुलाए जाने से केरल माकपा नाराज

तिरुवनंतपुरम, 19 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- माकपा की केरल इकाई मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के शनिवार को कर्नाटक के उनके समकक्ष सिद्दारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष आमंत्रितों की सूची में आमंत्रित न किए जाने से नाराज है। आरोप को खारिज करते हुए एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। सीपीआई (एम) और सीपीआई के दोनों राष्ट्रीय सचिव आमंत्रितों में शामिल हैं।

सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के संयोजक व राज्य के शीर्ष सीपीआई (एम) नेता ई.पी. जयराजन ने कहा, विजयन को आमंत्रित नहीं करना शुभ संकेत नहीं है और इससे पता चलता है कि कर्नाटक में शासन ठीक नहीं चलेगा।

हालांकि कांग्रेस पार्टी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन को आमंत्रित करने के लिए फोन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *