किरेन रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पदभार संभाला

किरेन रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 19 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पदभार संभाल लिया। रिजिजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय जाकर नए केंद्रीय मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय बहुत ही उपयोगी मंत्रालय नजर आ रहा है जहां पर बहुत काम किया जा सकता है।

रिजिजू ने पृथ्वी को बचपन से अपनी रुचि का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी कहा कि उन्होंने उन्हें अलग-अलग मंत्रालय में काम करने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया।

रिजिजू ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि उनके सपने को साकार करने में इस मंत्रालय का बहुत बड़ा योगदान होगा।

आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया था। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस फेरबदल के बाद अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को ही कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *