एनडीए राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने वाला गठबंधन है - पीएम मोदी

एनडीए राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने वाला गठबंधन है – पीएम मोदी

नई दिल्ली, 18 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्ली के अशोक होटल में एनडीए गठबंधन की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। बैठक के लिए होटल अशोक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और एआईएडीएमके महासचिव ए के प्लानीस्वामी ने किया।

बैठक के अंदर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर एनडीए को समय परीक्षित, राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने वाला गठबंधन करार दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “यह बेहद खुशी की बात है कि पूरे भारत से हमारे मूल्यवान एनडीए साझेदार आज दिल्ली में बैठक में भाग लेंगे। हमारा एक समय परीक्षित गठबंधन है जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *