आलिया-रणबीर

आलिया-रणबीर की बेटी राहा पर अनन्या पांडे का कमेंट,कहा- मैं उसे चुराना नहीं चाहती

मुंबई,16 अगस्त (युआईटीवी)- आलिया-रणबीर की बेटी ‘राहा’ को देखने की ख़्वाहिश हर किसी को है। अब तक दोनों ने अपनी बेटी ‘राहा’ की झलक तक नहीं दिखाई है और इसी बीच “ड्रीम गर्ल 2” एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा पर कमेंट किया,जो वायरल हो गया है।उन्होंने कहा है कि आलिया-रणबीर की बेटी राहा बहुत प्यारी है।

अनन्या पांडे ने कहा है कि “आलिया भट्ट की एक खूबसूरत बेटी है,राहा,जो बहुत प्यारी है। जाहिर है मैं उसे चुराना नहीं चाहती,लेकिन मैं इस बात से इंकार नहीं कर सकती हूँ कि वो कितनी प्यारी है।”

अनन्या पांडे

इससे पहले करीना कपूर खान ने भी राहा को चुनने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने आलिया के एक पोस्ट पर कमेंट किया था – राहा कपूर क्या मैं तुम्हे पकड़ सकती हूँ,इंतजार नहीं कर सकती।

 

आलिया-रणबीर ने जब से पेरेंट्स बनने की ख़ुशी जाहिर की थी तब से हर कोई इस नन्हीं परी को देखने के लिए उत्सुक है। अब आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन राहा को लेकर कई खुलासे कर चुके हैं और अब बस इंतज़ार है तो राहा की एक झलक पाने का।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *