करण जौहर

करण जौहर ने बढ़ाया कंगना की ओर दोस्ती का हाथ,कहा कंगना की इमरजेंसी का है बेसब्री से इंतजार

मुंबई,23 अगस्त (युआईटीवी)- करण जौहर और कंगना के फाइट से हर कोई वाकिफ है। इसी बीच करण ने कंगना की फिल्म इमरजेंसी देखने की इच्छा जताई है और अपनी उत्सुकता जाहिर की है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है और साथ ही कुछ का मानना है कि कंगना के सामने करण जौहर ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। करण का लेटेस्ट बयान सुनकर उनके प्रशंसक कह रहे हैं कि लगता है करण जौहर ने कंगना से दोस्ती करने का मन बना लिया है या ये कहा जा सकता है कि करण ने दोस्ती के लिए हाथ बढ़ा दिया है

करण जौहर एक इवेंट में गए थे जहाँ उनसे पूछा गया कि “क्या आप किसी राजनीतिक घटना पर फिल्म बनाना चाहेंगे ? ” तो रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि “इमरजेंसी” पहले ही बन रही है और मैं इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हूँ।

इमरजेंसी भारतीय आपातकाल पर आधारित फिल्म, इसमें रनौत ने भारत की दिवंगत पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी की भूमिका निभाई है। फिल्म में अनुपम खेर,श्रेयस तलपड़े,महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इमरजेंसी एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की जीवनी पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है,जो कंगना रनौत द्वारा निर्देशित और निर्मित है, इसकी पटकथा रितेश शाह और कहानी रनौत द्वारा लिखी गई है।

कंगना के फिल्म देखने लिए उत्सुकता की बात कहना वो भी करण जौहर के ज़ुबान से तो ये जादू से कम नहीं है। इस दौरान करण जौहर ने आगे कहा “बॉलीवुड हस्तियों का फिल्म समीक्षा हमेशा वास्तविक नहीं होता है। इस मामले में हम सभी बड़े झूठे हैं। इंडस्ट्री कभी-कभी बॉक्सऑफिस नम्बरों में भी हेरा-फेरी करता है। ”

करण जौहर ने इस इवेंट में बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा रहे फिल्मों का भी जिक्र किया। करण जौहर का कंगना की फिल्म को लेकर दिया ये बयान अब वायरल हो रहा है।

करण जौहर के वायरल बयान के बाद अब कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है,जिसमें लिखा है ” पिछली बार जब उसने कहा था कि वे मणिकर्णिका देखने के लिए उत्सुक हैं तो रिलीसिंग वीकेंड पर मेरी ज़िन्दगी का सबसे बुरा बदनामी भरा कैंपेन मेरे ऊपर थोप दिया गया। फिल्म में काम करने वाले लगभग सभी लीड कलाकारों को मुझपर कीचड़ उछालने के लिए पैसे दिए गए थे। फिल्म में तोड़-फोड़ की और अचानक मेरी लाइफ का सबसे सफल वीकेंड मेरे लिए एक बुरा सपने में बदल गया। इसलिए मैं डर गई हूँ क्योंकि वो फिर से उत्सुक है मेरी फिल्म इमरजेंसी देखने के लिए। कंगना का ये ट्वीट अब खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *