शाहरुख खान की फिल्म “जवान” में रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने दृश्यों और संवादों में किए बदलाव

मुंबई, 24 अगस्त (युआईटीवी)- शाहरुख़ खान की फिल्म जवान पर चली सेंसर बोर्ड की क़ैंची। फिल्म से दृश्यों और संवादों को काटा गया है। पठान के बाद शाहरुख़ खान किफिल्म जवान को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा बना हुआ है। इसी बीच खबर है कि किंग खान की इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव किए हैं। साथ ही फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया गया है। यानी शाहरुख़ खान की इस फिल्म को अब हर कोई देख सकता है।

विवाद से बचने के लिए शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ में सेंसर बोर्ड की ओर से 7 बड़े कट और बदलाव किए गए हैं।

1) फिल्म में सुसाइड के सीन के अवधि को कम किया गया है।

2 ) सिर कटी लाश के सीन को हटाया गया है।

3) ‘उंगली करना’ डायलॉग को ‘उसे इस्तेमाल करो ‘ से बदला गया है। वहीं सम्प्रदाय शब्द को घर,पैसा,… की बुनियाद पर से बदला गया है।

4) ‘पैदा होके’ डायलॉग को ‘तब तक बेटा वोट डालने’ से बदला गया है।

5) ‘बिकॉज़ फॉरेन लैंग्वेज है’…. और ‘एक्सपर्ट ट्रेनर्स फ्रॉम माय कंपनी….मेरे खर्चे पर ‘, इन डायलॉग को भी बदलने के लिए कहा गया है।

6) फिल्म में ‘एनएसजी’ के इस्तेमाल को गैरजरूरी माना गया है और उसे बदलकर ‘आईआईएसजी’ करने के लिए कहा गया है।

7) भारत के राष्ट्रपति की जगह राज्य प्रमुख शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

बताया जा रहा है कि शाहरुख़ खान इस फिल्म में एक कमांडो विक्रम के रोल में नजर आएँगे। जबकि फिल्म में उनका दूसरा अवतार बेटे का होगा। जो पुलिस अफ़्सर है और उसका नाम आज़ाद है।

इस फिल्म में किंग खान नयनतारा के साथ पहली बार नजर आएँगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियों देखने को भी मिलेगा। फिल्म के दो गाने भी रिलीज़ हो चुके हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *