मुंबई,24 अगस्त (युआईटीवी)- अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने घर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में बेबो अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ खूब मस्ती की। कहा जा रहा है कि इस पार्टी में बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत फ्रेंड्स ग्रुप पार्टी मूड में नजर आया और साथ में खूब धमाल किया । करीना कपूर,करण जौहर,मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ये फ्रेंड्स ग्रुप बी टाउन में काफी लोकप्रिय हैं। इस फ्रेंड ग्रुप को बी टाउन का सबसे कूल ग्रुप भी माना जाता है और इस पार्टी के बहाने ये फ्रेंड ग्रुप फिर से फुल पार्टी मूड में नजर आया।
करीना कपूर के घर पर एक हाउस पार्टी थी जिसमें उनके कई फ्रेंड्स पहुँचे और खूब धमाल मचाया। इन ख़ास पलों के पिक्चर्स करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसमें करीना अपने बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। जैसे ही करीना ने ये पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ये वायरल हो गया।
करीना ने तीन पिक्चर्स इंस्टा पर डाले जिसमें से पहली पिक्चर उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड करण जौहर के साथ डाली और साथ ही उस पर लिखा “रॉकी इन द हाउस ” और करण जौहर को टैग किया।
दूसरी पिक्चर करीना ने अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका के साथ डाली।दोनों बहुत खूबसूरत नजर आईं ट्विनिंग करती हुई इस पिक्चर में। साथ ही करीना ने लिखा “कफ्तान गर्ल्स फॉर लाइफ”। ये बेस्ट फ्रेंड की जोड़ी काफी समय से बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी है।
करीना ने और एक पिक्चर शेयर की जिसमें वो अमृता अरोड़ा को हग करते हुए नजर आ रही है। इस स्टोरी के कैप्शन में करीना ने लिखा “इट्स कॉल्ड फॉरएवर”। करीना के पार्टी में उनके फ्रेंड्स करण जौहर,मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी के फोटोज शेयर की है। ये पिक्चर्स को देखकर ये तो साफ़ पता चल रहा है कि कल रात पार्टी में खूब धमाल मचाया गया है।
