प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत लौटे,भव्य स्वागत की तैयारी

26 अगस्त (युआईटीवी)- दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की यात्रा के बाद पीएम मोदी भारत लौट चुके हैं। पीएम मोदी जोहान्सबर्ग ब्रिक्स सम्मलेन में शामिल होने के लिए गए थे । भारत आते ही पीएम मोदी सबसे पहले बेंगलुरु गए। अब वहाँ से वापस राजधानी नई दिल्ली लौटेंगे जहाँ उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गयी है। मंच तैयार किया गया है। ताकि दिल्ली में भी मोदी जी सम्बोधित करें और चंद्रयान 3 की सफलता के बारे में कुछ जानकारी साझा करें ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात की। जब पीएम मोदी इसरो पहुँचे तो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने उनका स्वागत किया और वैज्ञानिकों ने तालियाँ बजाकर उनका स्वागत किया। तो पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को गले लगाकर,पीठ थपथपाकर शाबाशी दी और प्रज्ञान के बारे में अपडेट लेते हैं कि आखिरकार इस बार चंद्रयान 3 किस तरीके से सफल हुआ ?

पीएम मोदी बोलते हुए भावुक भी हो जाते हैं और हाथ जोड़ते हुए सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद भी देते हैं साथ ही सभी को सलामी देते हुए अभिनन्दन करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता पर हम सभी देशवासियों को गर्व है और वैज्ञानिकों की यह सफलता साधारण नहीं है। आज का भारत निर्भीक भारत है। पूरी दुनिया ने भारत के स्पेस शक्ति का लोहा माना है। मोदी जी ने जय जवान,जय विज्ञान,जय अनुसंधान का नारा देते हुए कहा कि मैं यहाँ वैज्ञानिकों को नमन करने आया हूँ। साथ ही मोदी जी ने कहा कि 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *