मुंबई,26 अगस्त (युआईटीवी)- धर्मेंद्र के बाद अब हेमा मालिनी भी बड़े परदे पर लिप लॉक करेंगी। ड्रीम गर्ल ने किसिंग सीन को लेकर दिया मज़ेदार प्रतिक्रिया। जहाँ धर्मेंद्र का किसिंग सीन अभी भी सोशल मीडिया पर अभी भी हॉट टॉपिक बना हुआ है,वहीं अब हेमा मालिनी ने भी 74 साल की उम्र में स्क्रीन पर ऐसा ही सीन को लेकर अपनी बात रखा है।
हाल ही में फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ था। धर्मेंद्र ने 87 साल की उम्र में शबाना आजमी के साथ ये सीन कर सभी को चौंका दिया। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला। वहीं हाल ही में अब खुद धर्मेंद्र जी की पत्नी हेमा मालिनी ने भी इस किसिंग सीन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हेमा मालिनी से हाल ही में india.com से हुई बातचीत में पूछा गया कि क्या उन्होंने “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” देखी है ? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि ‘अभी नहीं देखी है’ । इसके बाद हेमा मालिनी से पूछा गया कि “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में जैसी भूमिका धर्मेंद्र का था वैसा अगर उन्हें दिया जाए तो क्या वे इसे एक्सेप्ट करेंगी ? तो इसके जवाब में हेमा ने हँसते हुए जवाब दिया ‘क्यों नहीं करेंगे,बिलकुल करेंगे। अगर ये अच्छा है,अगर ये फिल्म से जुड़ा हुआ है और फिल्म के साथ मेल खाता है तो शायद मैं ये कर सकती हूँ।
सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” से वापसी करने वाले धर्मेंद्र से जब उनके किसिंग सीन को लेकर सवाल किया गया था। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद कई लोगों ने उनसे सवाल किया था और उन्हें इस लिप लॉक को लेकर मैसेज किए थे। जिसके जवाब में धर्मेंद्र ने प्रेस के सामने कहा था ‘ये तो मेरे दायें हाथ का खेल है,चाहे तो आप बायें हाथ से भी करवा लें ‘।
