बुडापेस्ट, 26 अगस्त (युआईटीवी)- मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपनी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 की जोरदार शुरुआत की है। नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है,उन्होंने यह उपलब्धि अपने थ्रो के पहले ही प्रयास में हासिल की,जिसमें उन्होंने 88.77 मीटर का बहुत लंबा भाला फेंका।
इसके साथ ही भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज ग्रुप ए में शीर्ष पर रहे और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। उनके ग्रुप में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं था जिसने क्वालिफिकेशन के लिए 83 मीटर का मार्क भी पूरा किया हो । जर्मनी के थ्रोअर जूलियन वेबर दूसरे स्थान पर रहे,जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.39 मीटर ही था। इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहे भारत के डुप मनु का थ्रो 81.31 मीटर का सर्वश्रेष्ठ था।

ग्रुप ए और बी को मिलाकर कुल 37 भाला फेंकने वाले थे । इसके साथ ही ग्रुप बी में एक और भारतीय भाला फेंकने वाले थे जिनका नाम किशोर जेन था। 27 अगस्त को दोनों ग्रुप के क्वालिफाइड खिलाड़ी 12-12 लोगों के फाइनल राउंड में मुकाबला करेंगे।
इस जीत के साथ, नीरज ने कहा कि मैं अपने पहले थ्रो से संतुष्ट हूँ और फाइनल पर ध्यान केंद्रित करूँगा साथ ही उन्होंने जर्मन थ्रोअर जूलियन वेबर के साथ-साथ माहौल और ट्रैक की भी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि मैं फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो देने की पूरी कोशिश करूँगा और अब मैं पूरी तरह से 100 फीसदी फिट हूँ ।
