कैंडी, 1 सितंबर (युआईटीवी)- एशिया कप 2023 के ग्रुप बी का पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब के टॉस जीतने के बाद मौजूदा एशिया कप चैंपियन श्रीलंका को पहले गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया गया।
खेल शुरू होते ही श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज महेश थीक्षणा ने खेल के अपने पहले और दूसरे ओवर में बांग्लादेशी ओपनर तनजीद हसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया, इससे पहले कि बांग्लादेश इस चोट से उबर पाता, एक और श्रीलंकाई स्पिनर धनंजय ने मोहम्मद नईम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया । श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बांग्लादेशी टीम को उभरने का मौका नहीं दिया और 11 ओवर में मथीशा पथिराना की गेंद पर उनके कप्तान शाकिब को आउट कर दिया।
बांग्लादेशी जोड़ी शान्तो और तौहीद हृदॉय ने कुछ देर तक पारी को संभाला, फिर श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने इस साझेदारी को तोड़ा और हृदॉय को आउट कर दिया।
फिर बीच-बीच में विकेट गिरते रहे और बांग्लादेश सिर्फ 164 रन पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए शांतो ने 122 गेंदों में 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली और श्रीलंका के लिए उनके गेंदबाज मथीशा पथिराना ने 4 और महेश थीक्षणा ने 2 विकेट लिए।
दूसरी पारी की शुरुआत श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका और दिमुथ करुणारत्ने ने की, हालांकिश्रीलंका की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही, उन्होंने अपना पहला विकेट दिमुथ करुणारत्ने के रूप में केवल 13 रन पर और दूसरा विकेट पथुम निसांका के रूप में केवल 15 रन पर खो दिया ।
कुछ देर तक तेज खेलने के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने खुद गेंदबाजी की कमान संभाली और अपने दूसरे ओवर में कुसल मेंडिस को बोल्ड कर दिया।
इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों सदीरा समाराविक्रमा और चैरिथ असलांका ने पारी को संभाला और अपनी टीम को आसान जीत दिलाई।
श्रीलंका के लिए सदीरा ने 54 रन और असलांका ने 62 रन बनाए, जबकि बांग्लादेश के लिए शाकिब ने 2 विकेट लिए। इसके साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने एशिया कप 2023 का अपना पहला मैच जीत लिया। श्रीलंका का दूसरा मैच 5 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।
