पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी शूटिंग सेट पर हर रोज खिचड़ी खाते हैं

मुंबई,6 सितंबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर आगामी हिंदी फिल्म “फुकरे 3” का ट्रेलर लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि उन्हें खिचड़ी खाना पसंद है,चाहे वह शूटिंग सेट ही क्यों न हो। शूटिंग के समय में भी खिचड़ी खाना पसंद करते हैं।

फिल्म “मिमी” के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता पंकज त्रिपाठी लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी ” फुकरे 3 ” के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर मीडिया से रूबरू हुए।
मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गए कि शूटिंग के दौरान क्या खाना पसंद करते हैं तो उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान मुझे खिचड़ी खाना पसंद है और मैं प्रतिदिन खिचड़ी खाता हूँ। जब भी शूट पर होता हूँ तो खिचड़ी अवश्य खाता हूँ।

उनकी यह बात सुनकर वहां उपस्थित सभी लोग हँसने लगे तो अभिनेता पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि मैं हँसी-मजाक वाली बात नहीं कर रहा हूँ,मैं सच कह रहा हूँ, मैं शूटिंग के समय हर-दिन खिचड़ी खाने को तरजीह देता हूँ। जितने भी दिन फिल्म के शूट होते हैं मैं खिचड़ी खाता ही हूँ। खिचड़ी खाने से मैं शांत और मेरा ध्यान पूरी तरह से केंद्रित होता है। जिससे मैं अपना काम अच्छे से कर पाता हूँ।

फिल्म का ट्रेलर उनके जन्मदिन के दिन ही रिलीज़ किया गया। जब उनसे इस अवसर पर केक काटने के लिए निवेदन किया गया तो उन्होंने धन्यवाद कह कर इस निवेदन को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केक काटने को लेकर मैं सहज महसूस नहीं करता हूँ। इसलिए मैं केक नहीं काट पाऊँगा। मुझे अपना जन्मदिन मनाने में दिलचस्पी भी नहीं है।

फिल्म ” फुकरे 3 ” में ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अली फज़ल, जिन्होंने पिछली दो फिल्मों में जफर की भूमिका निभाई थी, फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फुकरे गैंग में शामिल नहीं होंगे। 28 सितम्बर को फिल्म ” फुकरे 3 ” सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *