शुभमन गिल

एशिया कप 2023 : भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पूर्व शुभमन गिल ने पाकिस्तानी बल्लेबाज और गेंदबाजों पर दी अपनी प्रतिक्रिया

9 सितंबर (युआईटीवी)- 10 सितंबर को एशिया कप 2023 का तीसरा सुपर फोर मैच में भारत अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा। रविवार को कोलंबो में यह महामुकाबला होने वाला है। जहाँ दोनों टीमों की नज़रें मैच को जीतने पर होगी। इस मैच से पूर्व भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ता है, इसका मुख्य कारण पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ ज्यादा नहीं खेलना है।

गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बारे में कहा कि उनके पास गुणवत्तापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है,जिसके कारण भारतीय बल्लेबाज़ों को संघर्ष करना पड़ता है। हम लोग इस प्रकार के गेंदबाजी आक्रमण का सामना पहले नहीं किया है। जिससे समस्या होती है।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम पाकिस्तान टीम के साथ नियमित अंतराल पर मैच नहीं खेलती है। हम उस तरह के गेंदबाज़ी के खिलाफ खेलने के अभ्यस्त नहीं है ,जिससे हमें फ़र्क़ पड़ता है। उनके गेंदबाज़ शाहीन शाह और नसीम अलग-अलग हालातों में अलग तरह की चुनौतियाँ पेश करते हैं। जैसे नसीम गति और मूवमेंट से परेशान करते हैं तो शाहीन शाह अपनी स्विंग से।

गिल अपनी और रोहित शर्मा के साथ की बल्लेबाज़ी के बारे में बताते हैं कि रोहित शर्मा को हवाई शॉट के साथ गेंदबाजों का सामना करना पसंद है तो मुझे हवा में कम ही शॉट खेलना पसंद है। हम दोनों का एक साथ इस प्रकार से खेलना हमारे लिए काफी अच्छा साबित होता है। हम दोनों की खेलने की इस शैली के कारण विपक्षी टीम के गेंदबाज हमें ज्यादा देर तक रोक कर नहीं रख सकते हैं।

गिल अपनी फॉर्म के बारे बात करते हुए कहते हैं कि कभी-कभी गेंदबाजों को रोकना मुश्किल होता है,जब वो अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे हों। हम अच्छा खेल रहे होते हैं,तकनीक भी सही लगा रहे होते हैं लेकिन गेंदबाज़ भी तो विकेट लेने की फ़िराक में रहते हैं और वो अच्छी गेंदबाज़ी करते हैं। जिससे उन्हें रोक पाना कठिन हो जाता है। इसलिए आपको अपने पर विश्वास रख अच्छा खेलते रहना होगा।

जब उनसे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बल्लेबाजी के बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा कि वह एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज़ हैं। वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जब कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा होता है सब उन पर दृष्टि टिकाए रखता है कि वो इतना अच्छा कैसे कर रहा है ? उनकी खासियत जानने के इच्छुक रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *