रोहित शर्मा

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 10 हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय बने रोहित शर्मा

कोलंबो,13 सितंबर (युआईटीवी)- एशिया कप में खेले गए भारत बनाम श्रीलंका सुपर 4 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 10,000 रनों का आँकड़ा पार लिया है। कप्तान रोहित शर्मा ने यह कारनामा 241 पारियों में पूरा किया है। श्रीलंका के खिलाफ 22वां रन बनाते ही रोहित शर्मा ने इस मुकाम को हासिल किया। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों 10,000 रनों का सबसे तेज आँकड़ा छूने वालों में रोहित शर्मा का स्थान दूसरे हैं। उनसे पहले यह कारनामा हासिल करने वालों में विराट कोहली प्रथम स्थान पर हैं जिन्होंने सिर्फ 205 पारियों में 10,000 रनों का आँकड़ा पार करने का गौरव हासिल किया। तो तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं। जिन्होंने 259 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

रोहित शर्मा ने 248 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और इन 248 मैचों के 241 पारियों में रोहित शर्मा ने 10025 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 30 शतक बनाए हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 50 बार 50 रन का भी आँकड़ा पार किया है।

गिल और रोहित (तस्वीर साभार भारतीय क्रिकेट टीम इंस्टाग्राम)
गिल और रोहित (तस्वीर साभार भारतीय क्रिकेट टीम इंस्टाग्राम)

रोहित शर्मा इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज़ हैं,जिन्होंने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में तीन बार दोहरा शतक भी लगाया है।रोहित शर्मा ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 49.14 के औसत से 90.30 के स्ट्राइक दर से रन बनाये हैं।

10,000 रनों का आँकड़ा पार करने वालों में रोहित शर्मा छठे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। दुनिया में सिर्फ 14 बल्लेबाज़ हैं,जिन्होंने रोहित शर्मा से पूर्व ये कारनामा कर दिखाया है और रोहित शर्मा 15 वें बल्लेबाज़ बन गए हैं।

10,000 और उससे अधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज :

सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18,426 रन

कुमार संगकारा (श्रीलंका ) – 14,234 रन

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13,704 रन

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका ) – 13,430 रन

विराट कोहली (भारत)- 13,027 रन

महेला जयवर्धने (श्रीलंका ) – 12,650 रन

इंजमाम-उल-हक(पकिस्तान ) – 11,739 रन

जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)- 11,579 रन

सौरव गांगुली (भारत) – 11,363 रन

राहुल द्रविड़ (भारत) – 10,889 रन

एमएस धोनी (भारत) – 10,773 रन

क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज) – 10,480 रन

ब्रायन लारा (वेस्ट इंडीज) – 10,405 रन

तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका ) – 10,290 रन

रोहित शर्मा (भारत) -10,031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *