मुंबई,13 सितंबर (युआईटीवी)- अभिनेत्री सोनम कपूर के लिए वह क्षण जादुई वाला क्षण था,जब उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया और उसे अपने गोद में लिया। अभिनेत्री सोनम कपूर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित हुई थी,जहाँ उन्होंने अपनी गर्भावस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जब मैंने अपने बेटे को जन्म दिया और उसे अपने गोद में लिया तो वह पल मेरे लिए बहुत ख़ास था। ऐसा मैंने पहले कभी भी महसूस नहीं किया था। यह अनुभव सबसे अद्भुत और अलग था। मुझे बहुत सुकून और प्रसन्नता महसूस हो रहा था। मेरी डिलीवरी नॉर्मल हुई थी। मेरी माँ की करीबी दोस्त ने मेरी डिलीवरी करने में मदद की थी। उस समय मेरा पूरा परिवार मेरे साथ था। मेरे पति मेरे बगल में थे। मेरी बहन,मेरे माता-पिता,मेरे ससुराल वाले सब-के-सब मेरे आस-पास थे। जब मैंने अपने बच्चे को जन्म दिया तो मेरा पूरा जीवन ही बदल गया और यह मेरे जीवन का सबसे ख़ास पल था।
अपनी गर्भावस्था के दौरान अपने आहार के बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उस समय मैं लंदन में थी और जिस डॉक्टर से मैं परामर्श ले रही थी उन्होंने मुझे संतुलित भोजन लेने का परामर्श दिया था। इसलिए मैं दाल,रोटी,सब्जी खाना पसंद करती। थी। इसके साथ ही मैं थोड़ा व्यायाम करती और पैदल भी चलती थी। जिससे मुझे बहुत सहायता मिली। इन सबकी वजह से ही मेरी गर्भावस्था का सफर बहुत अच्छा रहा।

अभिनत्री सोनम कपूर आखिरी बार क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थीं,जिसे शोम मखीजा ने निर्देशित किया था। इसे सुजॉय घोष, अविषेक घोष, ह्यूनवू थॉमस किम, सचिन नाहर, पिंकेश नाहर और मनीष डब्ल्यू ने निर्मित किया था।फिल्म में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थी। जबकि पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे सहायक भूमिकाओं में थे।
