हरभजन सिंह

युजवेंद्र चहल को ऑस्ट्रेलिया वनडे से बाहर किए जाने पर हरभजन सिंह ने आपत्ति जताई

नई दिल्ली, 19 सितंबर (युआईटीवी)- भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आगामी घरेलू वनडे सीरीज से बाहर किए जाने पर भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आपत्ति जताई है और अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

हरभजन सिंह ने युजवेंद्र चहल को इस सीरीज में नहीं चुने जाने परअपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि,मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि युजवेंद्र चहल को मौका क्यों नहीं दिया गया है,या तो उन्होंने किसी को कुछ कहा है या तो उन्होंने किसी के साथ लड़ाई की है,नहीं तो उनका इस सीरीज में चुना जाना चाहिए था। अगर सिर्फ स्किल की बात करें तो उन्हें टीम में होना चाहिए था। कई खिलाड़ी टीम इंडिया के ऐसे हैं जो आराम कर रहे हैं,ऐसे में युजवेंद्र चहल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे सीरीज में मौका दिया जाना चाहिए था।

5 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्वकप मैच के लिए भारतीय टीम में भी युजवेंद्र चहल को नहीं रखा गया है,जिस वजह से युजवेंद्र चहल केंट के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

युजवेंद्र चहल (तस्वीर साभार युज़ी चहल इंस्टाग्राम)
युजवेंद्र चहल (तस्वीर साभार युज़ी चहल इंस्टाग्राम)

एशिया कप 2023 में जहाँ पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम खेल रही थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का मैच हो रहा था। ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए इस पाँच मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया 3-2 से हार गई। अब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच घरेलू वनडे सीरीज 22 सितंबर से शुरू होने वाला है। यह तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी और इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। जिसमें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है।

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को परास्त करने के लिए भारतीय टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरुरत होगी।

इस सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप में 8 अक्टूबर 2023 को होगा।

पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम:

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर,आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज,प्रसिद्ध कृष्णा

तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), विराट कोहली,केएल राहुल (विकेटकीपर),ईशान किशन (विकेटकीपर),शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव,रवींद्र जड़ेजा,अक्षर पटेल,शार्दुल ठाकुर,वाशिंगटन सुंदर,आर अश्विन,कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *