नई दिल्ली, 19 सितंबर (युआईटीवी)-19 सितंबर का दिन भारत के संसदीय इतिहास में यादगार दिन बनने जा रहा है। आज (19 सितंबर) से संसद के नए भवन में संसद के दोनों सत्रों की कार्यवाही का शुभारंभ होने जा रहा है। पुराने संसद भवन को अलविदा कहने से पूर्व सभी सांसदों का फोटो सेशन पुराने संसद भवन में हुआ। पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला,राज्य सभा में सदन के नेता पीयूष गोयल,राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे इत्यादि सम्मिलित होंगे,उसके बाद नई संसद की ओर प्रस्थान किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि नई संसद भवन में आज से कामकाज शुरू होगा,जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुराने संसद भवन से संविधान की कॉपी लाएँगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुराने संसद भवन नई संसद भवन तक पैदल ही जाएँगे और साथ में सभी सांसद भी पैदल ही जाएँगे।
18 सितंबर 2023 अब इतिहास के पन्नों दर्ज हो जाएगा क्योंकि यह वह तारीख जिस दिन हमारी संसद की पुरानी इमारत एक इतिहास बन कर रह गई है।
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया जाएगा। उसके बाद में नए संसद भवन में प्रवेश प्रवेश किया जाएगा।
सेंट्रल हॉल में जो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,बताया जा रहा है कि उसमें सबसे पहले लोकसभा स्पीकर सबको सम्बोधित करेंगे। उसके बाद उपराष्ट्रपति और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सबको संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद विपक्ष के नेता अधीर रंजन और मल्लिकार्जुन खरगे भी अपना वक्तव्य रखेंगे।
बताया जा रहा है कि सेंट्रल हॉल में एक संयुक्त बैठक भी किया जाएगा। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,बीजेपी सांसद मेनका गांधी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन भी सम्मिलित होंगे,जहाँ वे लोग अपने अपने विचार भी रखेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए संसद भवन में सभी मंत्रियों का अपना-अपना कमरा होगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का कार्यालय ग्राउंड फ्लोर पर बनाया गया है और पीएम कार्यालय के अलावा 11 अन्य मंत्रियों के कार्यालय भी ग्राउंड फ्लोर पर पीएम कार्यालय के आसपास है। गृह मंत्री अमित शाह का दफ्तर कमरा नंबर 33 है ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दफ्तर कमरा नंबर 34 है, सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को कमरा नंबर 31,पीयूष गोयल को कमरा नंबर 30,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कमरा नंबर 12,विदेश मंत्री एस जयशंकर को कमरा नंबर 10,महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को कमरा नंबर 8,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कमरा नंबर 41,रेल और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को कमरा नंबर 17,कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को कमरा नंबर 11 और जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कमरा नंबर 9 दिया गया है।
ऐसे ही अन्य कैबिनेट मंत्री को नए संसद भवन में प्रथम तल्ले पर कार्यालय आवंटित किए गए हैं। गिरिराज सिंह को कमरा नंबर 36, ज्योतिरादित्य सिंधिया को कमरा नंबर 20,किरण रिजिजू को कमरा नंबर 17,गजेंद्र सिंह शेखावत को कमरा नंबर 18 और मंत्री नारायण राणे को कमरा नंबर 39 दिया गया है।
