नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी श्रीलंका में ‘सैंधव’ की शूटिंग के दौरान समुद्र की ऊँची लहरों के कारण नाव से गिरे

मुंबई,11 जनवरी (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी श्रीलंका में ‘सैंधव’ की शूटिंग के दौरान समुद्र की ऊँची लहरों के कारण नाव से गिर गए। अभिनेता इस घटना के बाद सुरक्षित निकल आए हैं। वेंकटेश दग्गुबाती स्टारर ‘सैंधव’ से अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं।

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उस पल को याद करते हुए कहा कि,” श्रीलंका में हम शूटिंग कर रहे थे। मैं एक नाव से शूट के दौरान गिर गया था। शूटिंग के दौरान हमारी ओर एक ऊँची लहर आई और उस लहर ने मुझे गिरा दिया। नाव से मैं गिर गया। लेकिन मैं भाग्यशाली था,जो मैं समुद्र में नहीं गिरा,बल्कि मुझे दोबारा नाव पर उतरने का मौका मिला।”


यह घटना अनियोजित थी,लेकिन फिल्म निर्माताओं ने निर्णय लिया है कि अंतिम कट में इस रोमांचक क्षण को शामिल किया जाएगा। क्योंकि यह घटना कैमरे पर रिकॉर्ड कर लिया गया है। इस घटना के शॉट को फिल्म में रखा गया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक दिन पहले ही एक वीडियो अपनी साउथ स्टाइल में शेयर कर अपने प्रशंसकों को तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने के बारे में बताया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया कि ‘तेलुगू सिनेमा में डेब्यू ‘सैंधव’।’ 13 जनवरी 2024 को फिल्म ‘सैंधव’ को रिलीज़ किया जाएगा। वीडियो में अभिनेता साउथ के पारंपरिक पोशाक में नजर आ रहे हैं।

शैलेश कोलानु ने फिल्म ‘सैंधव’ का निर्देशन किया है। यह फिल्म तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में आर्या, एंड्रिया जेरेमिया,बेबी सारा,श्रद्धा श्रीनाथ और रुहानी शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएँगे। 13 जनवरी 2024 को फिल्म रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *