प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गिफ्ट सिटी में हुई ग्लोबल फिनटेक की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया

गांधीनगर,11 जनवरी (युआईटीवी)- गिफ्ट सिटी में बुधवार को ग्लोबल फिनटेक फोरम की बैठक का आयोजन किया गया,इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट किया, ” आज गिफ्ट सिटी में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फोरम की बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक प्रौद्योगिकी और वित्त में प्रतिभाशाली दिमागों का एक बड़ा संगम था, जिसमें डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए अभिनव समाधानों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। हमारी दुनिया को फिनटेक कैसे नया आकार दे रहा है, यह देखना वास्तव में काफी रोमांचक है। ”

इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन किया था। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्देश्य राज्य को निवेश केंद्र के रूप में प्रदर्शित करना है।

आयोजन के महत्व और राज्य की आर्थिक क्षमता को वैश्विक मंच पर दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है।

बुधवार को शिखर सम्मेलन में वैश्विक व्यापार जगत के नेताओं ने देश के लिए अपनी निवेश योजनाओं का अनावरण किया और सभी ने विकसित भारत की आर्थिक दृष्टि के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री को उनके मजबूत नेतृत्व का श्रेय जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने दिया। देश में विनिर्माण उद्योगों को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए समर्थन के लिए तोशीहिरो सुजुकी ने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल बाजार के क्षेत्र में भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने चाहते थे कि वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन का वैश्विक स्तर पर मेगा आयोजन किया जाए,इसके लिए उन्होंने संस्थागत ढाँचा तैयार करने के लिए प्रक्रिया की निरंतरता पर ध्यान दिया। उनके इस कार्य के लिए आर्सेलरमित्तल के अध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल ने प्रधानमंत्री की काफी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सेमीकंडक्टर विनिर्माण की ओर पहल करने पर जोर दिया था। इसके लिए अमेरिकी चिप विनिर्माण दिग्गज माइक्रोन के सीईओ संजय मेहरोत्रा ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य में भारत एक बड़ा आर्थिक चालक बन जाएगा। क्योंकि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत ने अपना कदम बढ़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *