निक जोनस

अमेरिकी पॉप रॉक बैंड जोनस ब्रदर्स एक कॉन्सर्ट के लिए मुंबई पहुँचे,इंडिया में पहली बार परफॉर्म करेंगे

मुंबई,27जनवरी (युआईटीवी)- अमेरिकी पॉप रॉक बैंड जोनस ब्रदर्स एक कॉन्सर्ट के लिए शनिवार को मुंबई पहुँचे। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीनों शनिवार की सुबह उतरे और उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिए।

पैपराजी ने जो वीडियो कैप्चर किए हैं,उसमें निक जोनस बेज रंग की शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को कैप,वाइट स्नीकर्स और एक बैग के साथ पूरा किया है। केविन ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने काली पैंट और जूते पहने थे।

जो ब्लू शर्ट,ऑरेंज टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक शूज और कैप भी पहना था। निक ने कार के अंदर जाने से पहले वहाँ मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद कहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जोनस ब्रदर्स इंडिया में पहली बार परफॉर्म करेंगे। लेकिन यह उनकी देश की पहली यात्रा नहीं है। कुछ प्रशंसकों का कहना है कि यह कैसा संयोग है कि बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले से पहले मन्नारा चोपड़ा के जीजू शहर में पहुँचे हैं।

मुंबई में म्यूजिक फेस्टिवल लोलापालूजा इंडिया के दूसरे एडिशन में अमेरिकी पॉप रॉक बैंड जोनस ब्रदर्स परफॉर्म करेंगे । वे इस इवेंट के प्रमुख कलाकार भी होंगे।

अन्य इंटरनेशनल कलाकार भी इस फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले हैं। मॉडर्न डांस म्यूजिक जोड़ी जंगल,वनरिपब्लिक,सिंगर स्टिंग,हैल्सी, इंग्लिश रॉक बैंड रॉयल ब्लड,इटालियन ईडीएम आर्टिस्ट मेडुज़ा,अमेरिकी रैपर जेपीईजीएमएएफआईए,फ्रेंच हाउस डीजे माला और कैरिबू इस फेस्टिवल में परफॉर्म करेंगे।

मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में लोलापालूजा इंडिया का पहला दिन आयोजित होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *