बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानमंडल पहुँचे,जदयू के विधायको ने ‘विक्ट्री साइन’ दिखाया

पटना,12 फरवरी (युआईटीवी)- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के लिए विधानमंडल पहुँच गए हैं। आज का दिन बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट बिहार विधानसभा में होना है। जिसके लिए सभी दलों के विधायकों का विधानमंडल पहुँचने का सिलसिला जारी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब विधानमंडल पहुँचे तब उनका स्वागत जदयू विधायकों ने किया।

सबके अभिवादन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ हिलाते हुए मुस्कुराहट के साथ स्वीकार किया।

भाजपा के विधायक भी बिहार विधानसभा पहुँच गए हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा के विधायकों के साथ ही पहुँचे और उन्होंने कहा कि आज हम तेजस्वी यादव को खेलने के लिए खिलौना देंगे।

जदयू और भाजपा के विधायक आत्मविश्वास से लबरेज हैं। उनका पूरा विश्वास है कि इस फ्लोर टेस्ट में वो पास होंगे और उन्होंने बहुमत उनके साथ है का स्पष्ट संदेश विक्ट्री साइन दिखाकर दिया।

राजद नेता तेजस्वी यादव भी अपने सभी विधायकों के साथ विधानमंडल परिसर पहुँच गए हैं ।

राजद नेता तेजस्वी यादव भी अपने आवास से निकलते हुए विक्ट्री साइन दिखाया। लेकिन पत्रकारों से किसी ने भी कोई बातचीत नहीं की।

हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और कांग्रेस के विधायक के विधायक भी विधानसभा पहुँच गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *