पटना,12 मार्च (युआईटीवी)- बिहार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रेल सुविधाओं की कई सौगातें दी हैं। मंगलवार को देश को रेल परियोजनाओं की कई सौगातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी हैं। जिसमें बिहार को दी जाने वाली सौगातें भी शामिल हैं। दो और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात पटना को मिली है। बिहार के लोगों की सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली कई सौगातें दीं। जिन रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पण करते हुए शिलान्यास किया गया,उनमें 13,228 करोड़ रुपए की पूर्व मध्य रेल की परियोजनाएँ भी शामिल हैं।
नरकटियागंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंग पिट लाईन और कोचिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण का शिलान्यास किया,जिसकी लागत 50 करोड़ रूपए बताई जा रही है। इसी प्रकार ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की न्यू चिरैला पाथु-न्यू सोननगर-न्यू डीडीयू रेलखंड जो 5,423 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली है,प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री द्वारा आरा और मुजफ्फरपुर में वाशिंग पिट लाईन,1,329 करोड़ रुपए की लागत वाली 4 गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल,16 गुड्स शेड का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा भारतीय जनऔषधि केंद्र का लोकार्पण पटना, दरभंगा और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा 68 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का भी लोकार्पण किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत और पटना-गोमतीनगर वंदे भारत की सौगातें दी। इस दौरान बिहार को तीन तथा पटना को दो वंदे भारत की सौगातें मिली।
इसके अलावा पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से कुल 3 वंदे भारत एक्सप्रेस खुलेगी या गुजरेगी,जिसमें कोडरमा-गया-डीडीयू के रास्ते राँची -वाराणसी वंदे भारत भी शामिल है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।
