नई दिल्ली,12 मार्च (युआईटीवी)- महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के 18वां मैच गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस कड़े मुकाबले में यूपी वारियर्स को गुजरात जायंट्स ने 8 रन से हारकर शानदार जीत दर्ज की है। यूपी वारियर्स की इस हार के बाद प्लेऑफ में जगह पक्की करने की संभावनाएँ कम हो गई है।
गुजरात जायंट्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन ही बना सकी। जिसमें कप्तान बेथ मूनी ने 74 रन की नाबाद पारी 52 गेंदों में खेली,जबकि 30 गेंदों में 43 रनों की पारी सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट ने खेली। शुरुआती विकेट के लिए बेथ मूनी और लौरा वोल्वार्ड्ट ने 60 रन जुटाए,लेकिन नियमित अंतराल में गुजरात जायंट्स के विकेट गिरते रहे।
गुजरात जायंट्स की ओर से दोहरे आँकड़े तक पहुँचने वाली अन्य बल्लेबाज एशले गार्डनर (15) और कैथरीन ब्राइस (11) थे। यूपी वारियर्स की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 38 रन देकर 3 विकेट झटके,तो दीप्ति शर्मा ने 22 रन देकर 2 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की।
For her economical match-winning three-wicket haul, Shabnam Shakil receives the Player of the Match award 🏆
Scorecard 💻📱https://t.co/o5KMc9VqHI#TATAWPL | #GGvUPW pic.twitter.com/NTPv4uQycH
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 11, 2024
यूपी वारियर्स 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी,लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली 4 रन के न्यूनतम स्कोर पर ही आउट हो गई। उसके बाद किरण नवगिरे (0) और चमारी अथापथु (0) भी जल्दी-जल्दी अपने विकेट खो दिए। यूपी वारियर्स की ओर से दीप्ति शर्मा ने चार छक्कों और नौ चौकों की मदद से नाबाद 88 रन की पारी 60 गेंदों में खेली। यूपी वॉरियर्स को मुकाबले में बनाए रखने के लिए दीप्ति शर्मा ने काफी संघर्ष किया और उनका साथ पूनम खेमनार ने निभाई। पूनम खेमनार ने 26 गेंदों में 36 रन बनाए। गुजरात जायंट्स के लिए शबनम एमडी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुईं,उन्होंने 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
दीप्ति शर्मा ने अपना अर्धशतक 44 गेंदों में पूरा किया और 109 रन छठे विकेट के लिए जुटाए,लेकिन यह काफी नहीं था। अंततः यूपी वारियर्स आठ रन से मैच हार गई। जिससे उनकी प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावनाएँ धूमिल हो गईं हैं।
संक्षिप्त स्कोर :
गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 152/8
लौरा वोल्वार्ड्ट 43, बेथ मूनी 74 नाबाद;
सोफी एक्लेस्टोन 3-38, दीप्ति शर्मा 2-22
यूपी वारियर्स ने 20 ओवर में 144/5
दीप्ति शर्मा 88 नाबाद, पूनम खेमनार 36
शबनम एमडी 3-11
प्वॉइंट्स टेबल:
गुजरात जाएंट्स,यूपी वारियर्ज को हराने के बावजूद प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले पायदान पर है। प्लेऑफ के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस क्वॉलीफाई कर चुकी है। 3 टीमें अभी भी प्लेऑफ के लिए दावेदार हैं,लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की दावेदारी इन 3 टीमों में सबसे मजबूत है।
