एएफसी ने यू-16, यू-19 चैम्पियनशिप को रद्द किया

कुआलालम्पुर, 26 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कोविड-19 महामारी के बीच एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप बहरीन 2020 और एएफसी अंडर-19 चैम्पियनशिप उज्बेकिस्तान को रद्द करने का फैसला किया है। दोनों टूर्नामेंट के अगले चरण 2023 में इसी मेजबान देशों को को दिए जाएंगे।

एएफसी ने एक बयान में कहा, “मौजूदा महामारी की अनिश्चितता और जोखिम को ध्यान में रखते हुए एएफसी ने सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए कई प्रतियोगिताओं को रद्द करने का फैसला लिया है।”

एएफसी ने साथ ही 2020 फुटसाल चैम्पियनशिप कुवैत और एएफसी बीच सॉकर एशियन कप थाईलैंड 2021 को भी रद्द कर दिया है। कुवैत फुटबॉल संघ और थाईलैंड फुटबॉल संघ दोनों अगले चरण की मेजबानी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *