नई दिल्ली,5 जून (युआईटीवी)- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लोकसभा चुनाव 2024 में बहुमत हासिल की,जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इटली से लेकर मालदीव और नेपाल तक के राष्ट्राध्यक्षों ने बधाइयाँ दी हैं।
नई चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए इटली की राष्ट्रपति जियोर्जिया मेलोनी ने एक्स पर लिखा,मेरी तरफ से आपको अच्छे काम के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। मुझे पूरा यकीन है कि इटली और भारत को जोड़ने वाली दोस्ती को हम मजबूत करने के लिए एक जुट होकर कार्य करेंगे। इटली और भारत के बीच के संबंधो को हम मिलकर मजबूत करना जारी रखेंगे। हमें उन विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को मिलकर मजबूत करना है,जो हमारे राष्ट्रों तथा हमारे लोगों की भलाई के लिए जरुरी है।
Congratulazioni a @narendramodi per la nuova vittoria elettorale e i miei auguri più affettuosi di buon lavoro. Certa che continueremo a lavorare insieme per rafforzare l’amicizia che unisce Italia e India e consolidare la cooperazione sui diversi temi che ci legano, per il… pic.twitter.com/v5XJAqkwOz
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 4, 2024
अपने बधाई संदेश में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बधाई देते हुए कहा कि,जीत दर्ज करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार प्रगति और समृद्धि में भारतीय लोगों के भरोसा को दिखाता है। श्रीलंका,भारत के साथ निकटतम पड़ोसी के रूप में साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए तैयार है।
I extend my warmest felicitations to the @BJP4India led NDA on its victory, demonstrating the confidence of the Indian people in the progress and prosperity under the leadership of PM @narendramodi. As the closest neighbour Sri Lanka looks forward to further strengthening the…
— Ranil Wickremesinghe (@RW_UNP) June 4, 2024
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीत पर कहा कि भाजपा और एनडीए को लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार कामयाबी हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। भारत ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक आयोजन को भारत के लोगों की उत्साही हिस्सेदारी के साथ सफल समापन किया है,जिसके लिए हम प्रसन्न हैं।
Congratulations to my friend PM @narendramodi ji and NDA for the historic 3rd consecutive win in the world’s biggest elections. As he continues to lead Bharat to great heights, I look forward to working closely with him to further strengthen the relations between our 2 countries.
— Tshering Tobgay (@tsheringtobgay) June 4, 2024
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी पीएम मोदी को बधाई दी और लिखा, दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और एनडीए को लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई। चूँकि वे भारत को नई उँचाईओं पर पहुँचा रहे हैं,इसलिए मैं उनके साथ मिलकर काम करना चाहता हूँ,ताकि हमारे दोनों देशों के बीच के आपसी संबंधों को मैं और अधिक मजबूत कर सकूँ।
Congratulations Prime Minister Modi Ji @narendramodi on your laudable victory for a historic third term.
Under your helm, the largest democracy will continue to achieve remarkable progress.
Long live the Mauritius-India special relationship.— Pravind Kumar Jugnauth (@KumarJugnauth) June 4, 2024
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीत पर बधाई दी और कहा कि, ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आपकी प्रशंसनीय जीत पर बधाई। सबसे बड़ा लोकतंत्र आपके नेतृत्व में उल्लेखनीय प्रगति करता रहेगा। मॉरीशस-भारत के बीच के विशेष संबंध अमर रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और भाजपा को मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़ू ने 2024 के भारतीय आम चुनाव में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सफलता हासिल करने पर बधाई दी और लिखा,मैं मालदीव-भारत के साझा समृद्धि और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूँ,ताकि हमारे दोनों देशों के साझा हितों को आगे बढ़ाने में सफलता हासिल हो सके।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली ने लिखा,भारत के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत दर्ज करने के लिए बधाई,जिसके कारण उन्हें अभूतपूर्व तीसरा कार्यकाल प्राप्त हुआ है। भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक वैश्विक नेता बन गया है। साथ ही बारबाडोस तथा कैरेबियाई क्षेत्र का भारत एक सहयोगी बन गया है। आइए हमलोग मिलकर निर्माण को जारी रखें।
Thank you for your kind wishes PM @GiorgiaMeloni. We remain committed to deepening India-Italy strategic partnership which is underpinned by shared values and interests. Looking forward to working together for global good. https://t.co/Qe7sFoASfg
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2024
सभी राष्ट्राध्यक्षों के पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक-एक कर प्रतिक्रिया दी और उन सभी को उन्होंने उनके बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद दिया है।
